Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

रूसी तेल की डिलीवरी के दावे को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया खारिज

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को कहा है कि उसे जनवरी में रूस से कच्चे तेल की कोई खेप मिलने की उम्मीद नहीं है और पिछले तीन हफ्तों में उसे रूस से कोई कार्गो नहीं मिला है। भारत की निजी रिफाइनरी कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन किया है, जिसमें केप्लर के आंकड़ों के हवाले से कहा गया था कि रूसी तेल से लदे तीन जहाज जामनगर रिफाइनरी की ओर जा रहे हैं।

 

Reliance Industries denies claims of Russian oil delivery

 

 

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हम इस बात से काफी आहत हैं कि खुद को निष्पक्ष पत्रकारिता की अग्रिम पंक्ति में बताने वालों ने जनवरी में किसी भी रूसी तेल की खरीद से इनकार करने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान को नजरअंदाज किया और एक गलत रिपोर्ट प्रकाशित कर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाया। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान में मौजूद अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी।

 

 

 

लिंडसे ग्राहम ने दावा किया था कि मुझे यकीन है कि ट्रंप ने भारत के साथ जो रुख अपनाया, उसी की वजह से भारत आज रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है। वहीं एयर फोर्स वन विमान में ट्रंप का कहना था कि वे (भारत और रूस) आपस में व्यापार करते हैं और भारत ने हमारी बात नहीं मानी तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। अमेरिका पहले ही भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुका है, जिसमें से 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने की स*जा के तौर पर लगाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

New rule for petrol and CNG buyers starts today, fuel won't be available without it in Delhi NCR Vikalp Times

आज से पेट्रोल-CNG लेने वालों के लिए नया नियम, बिना इसके नहीं मिलेगा फ्यूल

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर यानी आज (गुरुवार) से दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में पेट्रोल (Petrol) और CNG …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !