Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन

मुंबई: मशहूर फिल्म अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार (6 नवंबर 2025) को मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है। 1970 और 1980 के दशक में अपने अभिनय और गायन से मशहूर हुई सुलक्षणा पंडित 71 साल की थीं। सुलक्षणा पंडित के भाई ललित पंडित ने बीबीसी न्यूज हिन्दी से बात करते हुए उनकी मौ*त की पुष्टि की और बताया कि गुरुवार के रात आठ बजे कार्डियक अ*रेस्ट से उनका निधन हुआ।

Renowned actress and singer Sulakshana Pandit passes away

सुलक्षणा पंडित ने साल 1975 में आई फिल्म ‘उलझन’ से बतौर हीरोइन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनके हीरो संजीव कुमार थे। इसके बाद उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में संकोच, हेराफेरी, अपनापन, खानदान, धरम कांटा, चेहरे पे चेहरा, वक्त की दीवार जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने अपने दौर के कई बड़े अभिनेताओं जैसे संजीव कुमार, जितेंद्र, राजेश खन्ना, शशि कपूर, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया था।

सुलक्षणा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत लता मंगेशकर के साथ फिल्म तकदीर (1967) के जरिए एक बाल गायिका के रूप में की थी। बाद में एक प्लेबैक गायिका के रूप में उन्होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, शैलेंद्र, येशुदास, महेंद्र कपूर, उदित नारायण समेत तमाम बड़े सिंगर्स के साथ गाने गाए थे और अपने दौर के मशहूर संगीतकारों के निर्देशन में काम किया था। उन्होंने हिन्दी के अलावा बंगाली, ओड़िया, गुजराती और मराठी गीतों को भी अपनी आवाज दी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

Strait of Hormuz is under Iranian control and its toll tax must be paid Iran

‘होर्मुज ईरान के कब्जे में है और इसका टोल टैक्स तो चुकाना ही होगा’- ईरान

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) …

Queen of melody Asha Bhosle is no more

नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोसले, संगीत जगत में शोक

मुंबई: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में निधन …

Young man Health after eating Manchurian-Kadhai Paneer, brother and friend in critical condition

मंचूरियन-कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौ*त, भाई और दोस्त की हालत गंभीर

बिहार: बिहार (Bihar) के भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाया गया मंचूरियन और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !