Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पंचायत समिति बामनवास के निर्वाचन क्षेत्रों की निकाली आरक्षण लॉटरी

पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत बामनवास पट्टी कलां और बामनवास पट्टी खुर्द को सम्मिलित कर चतुर्थ श्रेणी नगरपालिका का गठन किए जाने से पंचायत समिति बामनवास के वार्डों (एकल सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्रों) का पूर्व में किया गया आरक्षण प्रभावित हो गया था। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में पंचायत राज अधिनियम, 1994 की धारा 15-16 के प्रावधानों व राजस्थान पंचायत राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 5 से 9 में वर्णित प्रक्रिया के अनुसार अन्य पिछडा वर्ग व महिलाओं के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आज मंगलवार को आरक्षण लॉटरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायत समिति बामनवास के वार्डों की लॉटरी निकालकर आरक्षण किया गया।

पंचायत समिति बामनवास के वार्डों का आरक्षण इस प्रकार रहाः- अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड नंबर 13 और 15 तथा अनुसूचित जाति (एससी महिला) महिला के लिए वार्ड नंबर 2 आरक्षित हुआ। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए वार्ड संख्या 17 एवं 3 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड संख्या 7 एवं 14 आरक्षित हुए। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 5 आरक्षित किया गया।

Reservation lottery drawn for constituencies of Panchayat Samiti Bamanwas

इसी प्रकार महिला (सामान्य) के लिए वार्ड संख्या 1, 4, 6, 10 और 11 आरक्षित हुए। वहीं वार्ड संख्या 8, 9, 12 और 16 अनारक्षित वार्ड रहे। आरक्षण लॉटरी बैठक के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम बामनवास बद्रीनारायण मीना और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !