Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिला कोरोना मुक्त होने से चार कदम दूर

जिले में आज मंगलवार को कोरोना जांच के लिए गए 88 सैंपलों में से 1 भी सैंपल पॉजिटिव दर्ज नहीं किया गया। वहीं मंगलवार को दो पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव भी हुए, अब जिले में मात्र 4 एक्टिव कोरोना केस बचे है। इन 4 एक्टिव केस में से केवल एक जिला अस्पताल में भर्ती है और शेष 3 होम आइसोलेशन में है। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो गंगापुर में 2, सवाई माधोपुर 1 और बौंली में 1 एक्टिव केस है। ब्लॉक बामनवास एवं खंडार कोरोना से मुक्त हो चुके है। 1 जून से 22 जून तक की अवधि में जहां जिले में मात्र 36 पॉजिटिव केस आए, वहीं इसके लगभग 6 गुना से अधिक 218 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गये। इस अवधि में कुल 3645 सैंपलों की जांच में लगभग 1 प्रतिशत पॉजिटिव मिले। खास बात यह है कि जून में अब तक 1 भी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने लोगो से प्रोटोकॉल की पालना करने, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि बेवजह भीड़-भाड़ में न जाए, मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रैल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वें अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे हमें कोरोना से लडने में बड़ी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले 48010 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जांच के लिये परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई।

Sawai Madhopur district is four steps away from being corona free

कलेक्टर ने आमजन से लगातार अनुशासन दिखाते हुए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर करने, गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी की पालना करने सहित बारी आने पर वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है, जिससे जिला कोरोना मुक्त हो सके।

उपखंड अधिकारियों को दिए निर्देश:- कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाई जाए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 जून तक विवाह समारोह आयोजन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने निर्देशित किया है कि विवाह समारोह में अनुमत 11 से अधिक मेहमान एकत्र होते है या हलवाई, टेंट, घोड़ी और बाजा आदि बुलाए जाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही या शिथिलता नहीं बरती जाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !