Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रिवाबा जडेजा बनी गुजरात सरकार में मंत्री

गुजरात: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में रिवाबा जडेजा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वो क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। गुरुवार को भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में जीतू वघानी और अर्जुन मोढवाडिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। पटेल की नई कैबिनेट में हर्ष सांघवी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

 

Rivaba Jadeja appointed as minister in Gujarat government

 

वो माजूरा सीट से विधायक हैं। नए मंत्रिमंडल में अर्जुन मोढवाडिया (पोरबंदर), जीतू वाघाणी (भावनगर पश्चिम), प्रफुल्ल पंसेरिया (कामरेज), दर्शन वाघेला (असरवा), कांतिलाल अमृतिया (मोरबी), डॉ. प्रद्युम्न वाजा (कोडिनार), और रमेश कटारा (फतेपुरा) के साथ ही मनीषा वकील (वडोदरा शहर), ईश्वर सिंह पटेल (अंकलेश्वर), नरेश पटेल (गणदेवी) ने भी शपथ ली है।

 

 

ऐसा माना जा रहा है कि गुजरात में लगभग तीन दशकों से सत्ता पर मौजूद बीजेपी के खिलाफ कुछ हलकों में व्याप्त नाराजगी को शांत करने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है। गुजरात विधानसभा चुनाव अभी दो साल दूर हैं। राज्य में काफी लंबे समय से मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा चल रही थी। इससे पहले ही सभी मंत्रियों के एक साथ इस्तीफा देने से राज्य में सियासी हलचल पैदा हो गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !