Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आत्मनिर्भर बनने के लिए ग्रामीण महिलाओं ने लिया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

आत्मनिर्भर बनने के लिए ग्रामीण महिलाओं ने लिया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा संचालित 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज बुधवार को समापन हुआ। राजिविका जिला परियोजना प्रबंधक हंसराज मीना ने बताया कि 27 बेराजगारों ने सिलाई कला सीखी। संस्थान के निदेशक रूप चन्द मीना ने प्रतिशक्षणार्थियों को बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा कि सिलाई मशीन खरीद, दुकान किराये पर लें, उनके द्वारा बनाये रेडीमेड कपड़ों के विपणन समेत विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण ले चुके व्यक्तियों की मदद की जाएगी।

 

अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु शिक्षण संस्थान का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिये संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिये चालू सत्र के आवेदन एनएसपी पोर्टल पर अपलोड किये जा रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि सभी राजकीय व निजी शैक्षिक संस्थाओं को एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण, केवाईसी अपडेट, आधार बेस्ड प्रमाणीकराण करना अनिवार्य है। इसके अभाव में विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन नहीं कर पाएंगे । ऐसा होने पर संस्थान की मान्यता रद्द भी की जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि प्री-मैट्रिक के लिये 15 नवंबर, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स के लिये 30 नवंबर है। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, मूल निवास, अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, आय-प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, फीस रसीद आदि की स्वःप्रमाणित छाया प्रति शिक्षण संस्थान में जमा करवानी है। ऑनलाईन आवेदन में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आये या अधिक जानकारी चाहिये तो सम्बंधित शिक्षण संस्थान या जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क करें या 07462-220359 पर फोन करें।

 

 

Rural women took free sewing training to become self-reliant in sawai madhopur

 

बुधवार को जॉंचे गये सभी 215 सैम्पल मिले नेगेटिव

जिले में बुधवार को जाँचे गये सभी 215 कोरोना सैम्पल नेगेटिव मिले हैं। अभी जिले में 1 ही पॉजिटिव केस है जो होम आइसोलेशन में है। जिला कलेक्टर ने 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति से कोविड-19 की दोनों डोज निर्धारित अंतराल पर लगवाने की अपील की है। उन्होंने मास्क, 2 गज दूरी, सेनेटाइजेशन सम्बंधी प्रोटोकॉल की कडाई से पालना करने की भी अपील की है। कलेक्टर ने सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में भी कोरोना प्रोटोकॉल की अक्षरशः पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।

 

आमजन को कोविड-19 से बचाव एवं टीकाकरण हेतु किया प्रेरित

कोविड-19 (कोरोना वायरस) के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्वनी विज के निर्देशन में प्राधिकरण ने आज बुधवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेन्टर में कोविड-19 टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया। प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि अभियान में 18 वर्ष की आयु से ऊपर के आमजन, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके परिजन को कोविड-19 टीका लगाया गया तथा उपस्थित आमजन को कोरोना वायरस से बचने के तरीको दी। उन्हें बताया कि नियमित अन्तराल पर साबुन आधारित हैड रब से अपना हाथ साफ करते रहें। खांसते या छींकते समय टिश्यू या अपनी कोहनी को मोड़ कर अपना मुंह व नाक ढ़क ले और इस्तेमाल के बाद टिश्यू को नष्ट कर दे। बुखार-खांसी-सांस की तकलीफ होने पर डॉक्टर से संपर्क करें, सर्दी-जुकाम के लक्षणों वाले व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। जब जब कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति खांसता, छीकता है या सांस छोड़ता है तो उसके नाक या मुंह से निकली छोटी बूंदों से यह रोग दूसरे व्यक्तियों मे फैलता है। इस मौके पर स्थायी लोक अदालत में दर्ज होने वाले जन उपयोगी प्रकरणों की विधिक जानकारी प्रदान करते हुए पोस्टर एवं पम्पलेट्स वितरित किये गये। इस अवसर पर अल्पना जोशी नर्स ग्रेड द्वितीय, मनोज शर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित आमजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !