Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

टीकाकरण महाअभियान हुआ पूर्ण सफल

जिले में आज बुधवार को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान पूर्ण सफल रहा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इसकी सफलता के लिये सभी जनप्रतिनिधियों , हैल्थ वर्कर्स, सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा सहयोगिनी व टीका लगवाने वाले लाभार्थियों को बधाई दी है। सभी प्रशासनिक, चिकित्सा व अन्य सभी विभागीय अधिकारी, कार्मिक, आशा सहयोगिनी, एएनएम, डेटा एंट्री ऑपरेटर दिनभर इस महाअभियान को सफल बनाने में व्यस्त रहे। महाअभियान के अन्तर्गत सुबह 8 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ जो रात 8 बजे तक जारी रहेगा। शाम 3 बजे तक 33 हजार डोज लग चुकी थी। कॉविन पोर्टल पर डेटा अपलोड करने का कार्य देर रात तक चलने की सम्भावना है, इसके बाद ही लाभार्थियों की एक्जेक्ट संख्या का पता चलेगा।

कलेक्टर ने बताया कि “मास्क लगाओ, टीकाकरण को सफल बनाओ” तथा “बुध को डोज 1 लाख, मिलकर करेंगे जिले से कोरोना साफ” को पूर्ण सफल बनाने के लिये चिकित्सा विभाग द्वारा जिलेभर में गठित सभी 476 टीमों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। महाअभियान के अंतर्गत जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों, सब सेंटरों व गांवों, बडे कस्बों के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल में दोपहर 1 बजे तक 135 लोगों को टीका लग चुका था।

 

Vaccination campaign was a complete success in sawai madhopur

 

वैक्सीनेटर रूचि जैन और मोनिका मित्तल ने बताया कि टीका लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं आयी। टीका लगवाकर 24 वर्षीय रामवीर मीणा ने बताया कि उसे दूसरी डोज लगी है। अब वह पहले से ज्यादा रिलेक्स महसूस कर रहा है। उसने बताया कि उसके अधिकांश मित्रों ने भी दोनों डोज लगवा ली है। शेरपुर में बीपीएम मनोज गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी योगेश तिवारी, एएनएम पिंकी, एलडीसी भरतलाल मीणा, आशा सहयोगिनी गायत्री अग्रवाल, पंचायत सहायक नरेन्द्र सिंह राजावत और भरतलाल सैनी ने सुबह 6 बजे गांव में घर-घर जाकर टीका लगवाने की मनुहार की। इसका यह असर रहा कि यहॉं दोपहर पौने 2 बजे तक 82 टीके लग चुके थे जबकि शाम 8 बजे तक चलने वाले कैंप के लिये कुल 100 टीकों का लक्ष्य मिला था। तहसीलदार बृजेश कुमार शिहरा ने सीएचसी मित्रपुरा, सीएचसी बौंली व पीएचसी पीपल्दा का दोपहर डेढ़ बजे, 2 बजे एवं 3 बजे निरीक्षण किया। उस समय वहॉं करीब 254, 201 और 199 लाभार्थियों को टीके लग चुके थे। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिये जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, मीडिया, स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग मांगा था। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को इस महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये थे।

 

गत मंगलवार शाम को कलेक्टर ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक कर इस महाअभियान को सफल बनाने तथा पंचायत समिति सदस्य, सरंपच के माध्यम से कम से कम 5000 लोगों को प्रेरित कर बुधवार को टीका लगवाने की अपील भी की थी। केरल समेत देश के कुछ राज्यो में कोरोना के बढ़ते केस और विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की आशंका जताने के बाद टीकाकरण का महत्व और बढ़ गया है। सवाई माधोपुर शहर में 32, सवाई माधोपुर ग्रामीण में 120, गंगापुर सिटी शहर में 20, गंगापुर सिटी ग्रामीण में 61, खण्डार ब्लॉक में 60, बामनवास ब्लॉक में 120 एवं बौंली ब्लॉक में 64 टीम गठित की गई थी।

 

महाअभियान के लिये सवाई माधोपुर शहर को 10 हजार डोज, सवाई माधोपुर ग्रामीण को 20 हजार, गंगापुर सिटी शहर को 7 हजार, गंगापुर सिटी ग्रामीण, खण्डार ब्लॉक और बामनवास ब्लॉक को 15-15 हजार एवं बौंली ब्लॉक को 18 हजार डोज आवंटित की गई। सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने दिनभर टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, टीकाकरण में लगे हैल्थ वर्कर्स और लाभार्थियों का हौसला बढ़ाया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने सवाई माधोपुर ब्लॉक, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी ने बामनवास ब्लॉक, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीना ने गंगापुर सिटी ब्लॉक, खण्डार बीसीएमओ डॉ. कुलदीप मीना ने खण्डार ब्लॉक , बौंली बीसीएमओ डॉ. श्याम लाल मीना ने बाैंली ब्लॉक के लिये, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुधीन्द्र शर्मा ने सवाई माधोपुर ब्लॉक एवं शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा ने सवाईमाधोपुर शहर के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !