Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा

बिहार: नीतीश कुमार की सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया है। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी को बहुत धन्यवाद देता हूं कि पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व दिया है। बिहार का विकास किया जाएगा। बीजेपी के अन्य नेताओं ने इस चुनाव पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई दी है।

Samrat Choudhary reaction after being elected leader of the BJP legislative party

बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उपनेता के रूप में विजय सिन्हा का सर्वसम्मति से चयन हुआ है। पिछले बार भी इनके नेतृत्व में लगातार बिहार का विकास होता रहा और आगे भी और तेज रफ्तार से होगा। भाजपा विधायक नितिन नबीन ने कहा कि सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा को बहुत बधाई। दोनों फिट हैं और आने वाले समय में हिट भी होंगे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनने का समर्थन किया है और उन्होंने हमारे उपमुख्यमंत्री के रूप में शानदार काम करने का कार्य किया।

वह (विजय कुमार सिन्हा) बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं। उनके नाम का भी प्रस्ताव आया है और सर्वसम्मति से समर्थन मिला। मैं सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता के रूप में और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान करता हूं। बिहार चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पांच सीटों पर जीत मिली है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !