Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने रजवाना में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सवाई माधोपुर:- आमजन को बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करवाने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मंगलवार को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत रजवाना के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुन गांव में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

 

 

जिनमें ट्रांसफार्मर के अभाव में रतनपुरा गांव में बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्याओं, हैण्डपम्पों के खराब होने के कारण क्षेत्र में पेयजल की विकट समस्या, भू-जल में फ्लोराईड की मात्रा अधिक होने के कारण स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ने के कारण आरओ प्लान्ट लगवाने की मांग करने, तूफान से गिरी बिजली के पोलों को सही करवाने, होलिका दहन के चबूतरे से अतिक्रमण हटवाने, आबादी भूमि में पक्के मकान का पट्टा जारी करवाने, मनरेगा के तहत सभी पात्रों को रोजगार दिलवाने, रतनपुरा गांव में श्यमशान घाट के रास्त से बरसात से पूर्व अतिक्रमण हटवाने, आबादी क्षेत्र में आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य प्रकरण प्राप्त हुए जिनके निस्तारण के संबंध में जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए है।

 

 

Sawai Madhopur Collector IAS Khushal Yadav listened to the problems of the villagers in the night chaupal in Rajwana chauth ka barwada

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने बैरवा मौहल्ला, छाबड़ी मौहल्ला, कुम्हार मौहल्ले में खराब हैण्डपम्पों की शिकायत पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से पंचायतीराज द्वारा तत्काल सही करवाने के निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना को दिए है। इस दौरान रतनपुरा गांव के ग्रामीणों द्वारा जिला कलक्टर को अवगत कराया गया कि उनके गांव में एक महीने से ट्रांसफार्मर जल गया है।

 

 

 

इस पर जिला कलक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के एईएन को तुरन्त प्रभाव से नया ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा गांव में आम रास्ते, सार्वजनिक स्थानों, श्मयान भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रकरणों की जांच कर अवैध कब्जा हटवाने एवं पालना रिपोर्ट जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को भिजवाने के निर्देश तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा नीरज सिंह एवं विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा सीमा शर्मा को दिए है।

 

 

 

इस दौरान रजवाना गांव के ग्रामीणों द्वारा मनरेगा के तहत काम की मांग करने पर जिला कलक्टर ने आवश्यकतानुसार सामुदायिक कार्य प्रारम्भ करवाकर सभी रोजगार प्रदान करवाने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा को दिए है। जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

 

रात्रि चौपाल में सरपंच गेंदी देवी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मसिंह मीणा, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा, एसएचओ हरभान सिंह सहित विभिन्न विभागों अधिकारी, कार्मिक, ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !