Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लिंग चयन करने/करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने वाले को मिलेगा एक लाख रूपये का इनाम

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर के स्वास्थ्य भवन में चल रही आशा सहयोगिनियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर डॉ. धर्मसिंह मीना ने उपस्थित नवनियुक्त आशाओं को जिले में बेटीयों के जन्म नहीं लिये जाने, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे समाज में घटती हुई बेटियों के कारण समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

Sawai Madhopur News Anyone giving concrete information about sex selection will get a reward of Rs 1 lakh

 

 

 

 

इसलिए बेटी जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। बेटीयों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वह परिवार, समाज सहित देश का मान बढ़ा सकें। बेटा बेटी एक समान भावना रखनी चाहिए। जिले में अवैध कन्या भ्रूण गर्भपात की सूचनाएं विभाग को तत्काल ही दें और जिले का लिंगानुपात बढ़ाने में भी आप सभी योगदान दे।

 

 

 

 

प्रशिक्षण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोलफ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी pcpndtjaipur@gmail.com पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने, बेटी अनमोल है, बेटी बचाओं अभियान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के साथ – साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में विमलेश शर्मा डीपीसी, अजयकुमार जैन डीपीसी, राधामोहन शर्मा, युगलकिशोर एवं शंभु दयाल मीना हैल्थ सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !