Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पाली जिले में गुजरात से घुमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रेलर में घुसी, परखच्चे उड़े  

गुजरात से राजस्थान स्कूल टूर पर आए बच्चों से भरी बस आज गुरुवार सवेरे राजस्थान के पाली जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो बसों में 50 से भी ज्यादा बच्चे और स्कूल स्टाफ मौजूद था। आज सवेरे एक बस हाइवे पर ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और दस से ज्यादा लोग घायल है। आज सवेरे पाली जिले के सुमेरपुर इलाके में यह हादसा हुआ है। सुमेरपुर पुलिस के अनुसार स्कूली बसों को जोधपुर-जैसलमेर घूमाने के लिए ले जा रही एक स्कूल बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में दो स्कूल स्टॉफ की मौत हो गई और 12 जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शिवगंज हॉस्पिटल भेजा।

 

a bus full of school children who had come for a visit from Gujarat rammed into a trailer In Pali district

 

जहां से 6 गंभीर घायलों को सिरोही रेफर किया गया। हादसे के चलते हाइवे पर जाम लग गया। सीओ सुमेरपुर भूपेन्द्रसिंह ने बताया कि हादसे में मेहसाणा निवासी 60 साल के प्रकाश और 35 साल के विपुल चौधरी की मौ*त हो गई। सभी गुजरात के मेहसाणा से स्कूली बस लेकर जोधपुर-जैसलमेर टूर पर आए थे। बस में स्टूडेंट, टीचर और स्कूल के कुछ स्टॉफ मिलाकर करीब 52 जने थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाइवे पर पालड़ी जोड़ में बस आगे चल रहे डामर से भर ट्रेलर से टकरा गई। ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने के चलते यह हादसा होना फिलहाल सामने आया है। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। हाइवे पर जाम खुलवाने के लिए क्रेनों की मदद ली गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !