Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले 28 जनवरी को दिल्ली में जुटेंगे पांच लाख राजपूत 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर काम करता श्री क्षत्रिय युवक संघ 

राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक हो रही है, तभी 28 जनवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पांच लाख राजपूत एकत्रित होंगे। यह एकत्रीकरण श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हो रहा है। आमतौर पर जाति के ऐसे सम्मेलनों के पीछे राजनीतिक उद्देश्य होता है। मंच पर राजनेताओं की भीड़ होती है। मंच से राजनीतिक भाषण भी दिए जाते हैं, लेकिन श्री क्षत्रिय युवक संघ के सम्मेलन में मुख्य मंच पर कोई नेता नहीं होगा और न ही राजनीतिक भाषण होगा। सम्मेलन में पांच लाख राजपूत एकत्रित हो इसके लिए देशभर में संघ के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। असल में क्षत्रिय युवक संघ भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरह काम करता है।

 

क्षत्रिय युवक संघ का उद्देश्य भी व्यक्ति में चरित्र निर्माण करता है। संघ के मौजूदा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बैण्यांकाबास और संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का मानना है कि व्यक्ति अच्छा होगा तो समाज भी अच्छा ही होगा। व्यक्तियों से ही समाज बनता है। दिल्ली में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े देवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सम्मेलन के सभी कार्य संघ से जुड़े स्वयं सेवक ही करेंगे। यहां तक कि हमारे वरिष्ठ पदाधिकारियों की सुरक्षा का जिम्मा भी स्वयं सेवकों के पास ही होगा। सम्मेलन में राजनीति से जुड़े लोग आ सकते हैं, लेकिन मुख्य मंच पर किसी की भी उपस्थिति नहीं होगी।

 

Five lakh Rajputs will gather in Delhi on January 28 before the Lok Sabha elections

 

उन्होंने कहा कि यह सही है कि दिल्ली में सम्मेलन लोकसभा चुनाव से पहले हो रहा है, लेकिन सम्मेलन का उद्देश्य राजनीतिक नहीं है। श्री क्षत्रिय युवक संघ हर क्षेत्र में बदलाव चाहता है। इसमें राजनीतिक क्षेत्र भी शामिल हैं। राजनीति में भी अच्छे लोगों का होना जरूरी है। सम्मेलन की तैयारियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9749922222 पर देवेंद्र सिंह शेखावत से ली जा सकती है।

सरवड़ी का बयान: श्री क्षत्रिय युवक संघ से जुड़े प्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी ने राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। सरवड़ी ने कहा कि इस चुनाव में राजपूत समाज ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया, यही वजह रही कि इस बार 17 विधायक राजपूत समुदाय के बने, लेकिन मंत्रिमंडल में सिर्फ तीन राजपूत विधायकों को ही शामिल किया गया। सरवड़ी ने मंत्रिमंडल में राजपूत समाज का नेतृत्व बढ़ाने की मांग की। सरवड़ी के बयान के बाद से ही माना जा रहा है कि राजस्थान में राजपूत समाज भाजपा से खुश नहीं है। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !