Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

5 बहनों के इकलौते कांस्टेबल भाई की मौत के बाद साथी पुलिस​कर्मियों ने करवाई बहन की शादी

सवाई माधोपुर जिले की पुलिस ने अनूठी मिसाल पेश की है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का शिकार हुए अपने दिवंगत दोस्त की बहन की शादी की पूरी जिम्मेदारी निभाई है। इस शादी में पुलिसकर्मियों की ओर से निभाए गए दोस्ती के धर्म की रुदावल कस्बे में खासी चर्चा है। पूर्व पुलिसकर्मी एवं समाजसेवी दौलतसिंह चौधरी ने बताया कि 19 जून को रूपवास पुलिस थाना क्षेत्र के नगला पूठियां के निकट कार एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार कस्बा निवासी रामेन्द्र सक्सेना पुत्र लौहरे सक्सेना की मौत हो गई थी।
रामेन्द्र सवाई माधोपुर कोतवाली थाने पर कास्टेबल के रूप में पदास्थापित था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई होने के साथ ही पिता के निधन के बाद घर का मुखिया भी था। चार बहनों की शादी के बाद सबसे छोटी बहन साधना की 30 जून को होने वाली शादी के लिए अपनी शादीशुदा बहनों की ससुराल में निमंत्रण देने के लिए जाते समय हादसे का शिकार हो गया था।

sawai madhopur police constable died in road accident before sister marriage
घटना के बाद कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी साथी संवेदना व्यक्त करने उसके घर आएं तो उसके घर की हालत एवं परिवार में कोई जिम्मेदार नहीं होने पर उन्हें बहुत दुख हुआ। साथी पुलिसकर्मी प्रेम सिनसिनी ने बताया कि रामेन्द्र ने अपनी बहन की शादी करने के लिए छह लाख रुपए का लोन लेने के लिए भी आवेदन किया था।
वहीं वह अपनी छोटी बहन की शादी धूमधाम से करने की बात करता था। रामेन्द्र ने अपनी बहन साधना की सगाई करने के बाद शादी की तैयारियों के लिए अपने गांव आया, लेकिन हादसे का शिकार होने के बाद हम साथी पुलिसकर्मियों ने ऐसी स्थिति में मृतक साथी रामेन्द्र की बहन की शादी करने का बीड़ा उठाया है। पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजनों को शादी का पूरा खर्चा करने का संकल्प लेते हुए जहां शादी पर करीब पांच लाख रुपए खर्च किए। वहीं, मृतक साथी की मां को तीन लाख रुपए की फिक्स डिपोजिट करवाकर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !