Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

खिरनी नगरपालिका चैयरमेन रूपसिंह का अपहरण कर 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 5 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

कोतवाली थाना पुलिस ने खिरनी नगर पालिका चेयरमैन हनीट्रेप मामले का पर्दाफाश कर दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने महज 48 घंटों में हनीट्रेप गैंग के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हनीट्रेप मामले के आरोपी प्रमेन्द्र सिंह पुत्र चेतराम गुर्जर निवासी बाडोलास, कुण्डेरा, अभय सिंह गुर्जर पुत्र विक्रम सिंह गुर्जर निवासी कैमरी मैडे का पुरा, नादौती जिला गंगापुर सिटी, उदय सिंह पुत्र रामरतन निवासी माणोली, मलारना डूंगर, मुनेश उर्फ मुन्ना पुत्र संभू लाल निवासी माणोली और सुनीता पत्नी स्व. ओमप्रकाश पुत्री धर्मराज निवासी गंभीरा हाल बम्बोरी चौराहा खैरदा को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर रूपसिंह डोई ने गत 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में हनीट्रेप खिरनी चेयरमैन रूपसिंह डोई ने बताया कि एक महिला ने उसके पास सोमवार को रात 9 बजे फोन किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। महिला ने रूपसिंह डोई को धमकी दी कि तुम्हारी अ*श्लील क्लिप बना ली है। अगर तुम नहीं आए तो तुम्हारी क्लिप वायरल कर देंगे और तुम्हारा राजनीतिक करियर भी खत्म कर देंगे।

 

 

 

 

Sawai Madhopur Police News Update honeytrap case of Roop Singh Doi Khirni

 

 

 

महिला के हनीट्रेप का शिकार होने के बाद रूपसिंह डोई महिला के बताए गए पते पर पहुंचे। बताए गए पते पर पहुंचने के बाद रूपसिंह डोई को एक महिला मिली, जिसने कहा कि आराम से बैठो चाय पानी पीओ इसके बाद उसने कमरे के अन्दर से कुन्दी लगा दी। इसके बाद 4 लडके वहाँ पर आये जिन्होंने चैयरमेन के कपडे उतारकर हाथ बांध दिये तथा एक महिला के भी पूरे कपडे उतारकर दोनों की मोबाइल में वीडियो बनाई और दस लाख रूपये मांगे तथा चैयरमेन की गाडी में रखे 5 लाख नगद व 2 सोने की चैन व 2 सोने की अंगूठी ले ली तथा एक आरोपी चैयरमेन को स्विफ्ट गाडी में डालकर कैमरी नादोती की तरफ ले गया जहां पर चैयरमेन के साथ मारपीट की एवं एक करोड की फिरोती मांगी।

 

 

 

 

अपहरण के दौरान रूपसिंह ने वहां मौजूद एक व्यक्ति को विश्वास ने लिया और परिजनों को मौके की लोकेशन भेज दी। लोकेशन मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों को वहां देखन के बाद अपहरणकर्ता वहा से भाग निकले। इसके बाद खिरनी चेयरमैन रूपसिंह डोई कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामसहाय, मनीष हेड कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल, आशाराम कांस्टेबल, कपिल कांस्टेबल, शमसेर कांस्टेबल, गम्भीरी महिला कांस्टेबल शामिल रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !