Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ह*त्या की अफवाहों पर लगा विराम, जानें कौन है अमेरिका में हुई गोलीबारी में मारा गया शख्स 

सिद्धू मूसेवाला म*र्डर केस की साजिश रचने का आरोपी आतंकी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में ह*त्या किए जाने की अफवाहों पर देर रात विराम लग गया। अमेरिका में कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबरों का खंडन किया। पुलिस के अनुसार हम गोल्डी बराड़ की ह*त्या को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि कर सकते हैं कि यह खबर बिल्कुल सच नहीं है। इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर यह सूचना गलत फैलाई जा रही है।

 

news from gangster Goldy Brar

 

फेयरमोंट होटल में बरसाई थीं युवकों पर गोलियां

पुलिस ने दावा किया कि मारा गया युवक आतंकी गोल्डी बराड़ नहीं है। मालूम हो कि बीते मंगलवार को कैलिफोर्निया के फेयरमोंट होटल के बाहर दो युवकों को गो*ली मार दी गई, जिनमें 30 वर्षीय युवक की अस्पताल में मौ*त हो गई। दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गोलीबारी में घायल और मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पूर्व में पंजाब में अफवाहें चलती रहीं कि अमेरिका में मंगलवार देर शाम गोल्डी बराड़ की गोली मारकर ह*त्या हो गई है। लेकिन, यह पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि मारा गया गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या*कांड का मास्टरमाइंड है या इसी नाम का एक बड़ा नशा त*स्कर। पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार गोल्डी बराड़ की ह*त्या की कोई भी आधिकारिक जानकारी उनके पास नहीं है। गैंगस्टर लखबीर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर आतं*की गोल्डी बराड़ की ह*त्या की जिम्मेदारी ली है। अपने फेसबुक अकाउंट में उसने लिखा कि गोल्डी बराड़ की ह*त्या हमने कराई है। बता दें कि विदेश में बैठा लखबीर भी पंजाब में अपना गुट चला रहा है और उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। लखबीर और लारेंस बिश्नोई दोनों ही पंजाब के अलावा देश भर में अपना-अपना नेटवर्क चला रहे हैं और दोनों ही आपस में कट्टर विरोधी हैं। दोनों गुटों में कई बार गुटवार हो चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !