Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कल से खुलेंगे कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं शहरी नोडल प्रधानाचार्य की एक वेबीनार कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर में आयोजित की गई।
वेबीनार में रामकेश मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर ने कक्षा 6 से 8 तक खोले जा रहे विद्यालयों के बारे में राज्य सरकार द्वारा एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी विद्यालय मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिस तरह कक्षा 9 से 12 की कक्षाओं का संचालन विद्यालय मानक संचालन प्रक्रिया के तहत किया गया है इसी तरह कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए भी सभी व्यवस्थाएं की जाए। समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पंचायत शिक्षा अधिकारी सघन मॉनिटरिंग कर शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रेरणादायक संबोधन एवं संबलन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा एक पवित्र कार्य है आप लोगों का सौभाग्य है कि आप लोग इससे जुड़े हुए हैं आपसे मैं आशा करता हूं कि आप मन लगाकर विद्यार्थियों के लिए मेहनत और कोशिश करेंगे और उनको एक ऐसा माहौल प्रदान करेंगे जिससे उनका पढ़ाई में मन लगे।
कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद साबिर खान ने कहा कि सभी प्रारंभिक पंचायत शिक्षा अधिकारी अधिकारी अपने अधीनस्थ कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में विद्यालय मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी तैयारियां पूर्ण कर ले राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग ने जो आदेश और निर्देश प्रसारित किए हैं। उनके तहत विद्यालय को सैनिटाइज करना, साफ-सफाई करना, विद्यालय मैदान की सफाई और विद्यालय फर्नीचर एवं समस्त परिसर को सैनिटाइज करना एवं अभिभावकों से संपर्क कर प्रेरक दल बनाकर छात्रों को विद्यालय में आने के लिए प्रेरित करना, सभी को मास्क लगाना एवं कोविड-19 की पालना करते हुए सुचारू शिक्षण करवाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक नाथू लाल खटीक, एपीसी चंद्रशेखर शर्मा एवं अंत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक निदेशक रमेश चंद्र मीणा ने भी संबोधित किया।
सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ समस्त पीईईओ की बैठक का आयोजन करें तथा पीईईओ को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित करें एवं 7 फरवरी को अभिभावकों की बैठक आयोजित कर छात्रों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !