Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी के प्रभारी सचिव ने की सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक

गंगापुर सिटी:- अतिरिक्त महानिदेशक एचसीएम रीपा एवं गंगापुर सिटी के प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी की अध्यक्षता में गत गुरुवार को पंचायत समिति के सभागार में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने जिले में लागू आदर्श आचार संहिता की अनुपालना, सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, कानून व्यवस्था, ई-फाइलिंग प्रणाली क्रियान्वयन, विभागीय योजना, निरीक्षण एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के निस्तारण आदि की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की।

 

 

 प्रभारी सचिव ने बताया कि समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित समस्त कार्यों की जानकारी उन्होंने प्राप्त की। साथ ही जिले में कानून व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कहा गया है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप फाइलों की पेण्डेन्सी न्यूनतम समय में निस्तारित करें। ई-फाइलिंग सॉफ्टवेयर राजकाज के माध्यम से इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

 

 

Secretary in charge of Gangapur City held a review meeting of public essential services.

 

 

 

 

वहीं राजकीय दफ्तरों में श्रमदान आधारित साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाये जाने के भी अनुदेश दिये गए। हर सरकारी प्रतिष्ठान में साफ – सफाई कराई जाये। इसके अलावा किसी भी योजना के तहत किसी भी निविदा प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से न तो विलम्ब हो और न ही लंबित रखा जाए। जिस विभाग के अंतर्गत किसी भी योजना अथवा परियोजना का कार्य संचालित है उसका साइट निरीक्षण संबन्धित अधिकारी तत्काल कर लें।

 

 

जिससे सुनिश्चित हो सके कि उसमें कोई कमी तो नहीं है और किस गति से काम चल रहा है। इसके अलावा आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं जैसे चिकित्सा, पेयजल, बिजली आदि की आपूर्ति के लिए संबन्धित विभागों को निर्देशित किया गया है कि इस सम्बंध में कोई कमी नहीं छोड़ें अग्रिम तैयारी रखें।

 

टेंकर्स आदि के माध्यम आवश्यकता अनुसार पेयजल की आपूर्ति के लिए जिला कलक्टर के साथ उचित कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। इस दौरान प्रभारी सचिव ने पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर से जिले में कानून व्यवस्था के सम्बंध में विस्तृत ब्यौरा लिया और आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान किए।

नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण:-
समीक्षा बैठक के पश्चात प्रभारी सचिव ने नगर परिषद गंगापुर सिटी का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने बताया कि नगर परिषद में कार्मिकों की मौजूदगी सही थी। लम्बित प्रकरण भी ज्यादा नज़र नहीं आए। जो भी लम्बित मामले संज्ञान में आए उनके लिए नगर परिषद आयुक्त को शीघ्र अतिशीघ्र नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिये गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने प्रभारी सचिव के निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !