Sunday , 6 September 2026
Breaking News

शिव विधायक भाटी को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर:- बाड़मेर जिले से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी मगाराम निवासी सारणों का तला, आडेल थाना रागेश्वरी को नामजद कर गिरफ्तार किया है।

 

बाड़मेर जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या गलत एवं आपसी सौहार्द बिगाड़ने जैसी टिप्पणी करने से बचे, अन्यथा कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को फेसबुक पर गैंगस्टर रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से धमकी भरी पोस्ट की गई थी।

 

 

 

Barmer Police News Update regarding threatening Sheo mla Ravindra Singh on social media

 

 

वायरल होने पर सूचना मिलते ही सोशल मीडिया सेल द्वारा इस संबंध में जानकारी करते हुए आरोपी मगाराम को नामजद किया गया। इस पर बालोतरा पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दस्तयाब किया है। जिसे पूछताछ के बाद रागेश्वरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आरोपी मगाराम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने – अपने मोबाइल में फेसबुक व इंस्टाग्राम की तीन आईडी मगाराम 04, रोहित गोदारा कपूरीसर व मुकेश उर्फ मगाराम 123 के नाम से बना रखी है। रोहित गोदारा के नाम से उसने करीब 45 दिन पहले ही आईडी बना गूगल से फोटो लेकर प्रोफाइल व कवर फोटो पर लगाई थी।

 

 

एसपी मीना ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने आगे बताया कि फेसबुक व इंस्टाग्राम पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी व उमेदाराम बेनीवाल के बारे में उसने कमेंट देखे तो आवेश में आकर फर्जी आईडी से सिणधरी व बालोतरा के बीच बस में सफर के दौरान 27 अप्रेल को एक पोस्ट विधायक रविंद्र सिंह की आईडी तथा एक पोस्ट समाचार चैनल राजस्थान तक पर पोस्ट कर धमकी भरा कमेंट कर दिया।

 

एसपी ने बताया कि पोस्ट वायरल होने के दो-तीन घंटे के अंदर ही मीडिया में खबर आई तो उसने घबरा कर सारे पोस्ट डिलीट कर दिए तथा रोहित गोदारा कपूरीसर वाली आईडी का नाम बदलकर गुमान सिंह जोधपुर के नाम से आईडी बना ली। फिर डरते हुए रात में उस आईडी को भी डिलीट कर दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !