Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने अजित पवार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अजित पवार पर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके हाथों का खिलौना नहीं हूं जो आंख मूंदकर सब कुछ मान लूंगा। छगन भुजबल ऐसा आदमी नहीं है। मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) चाहते थे कि मैं मंत्रिमंडल में रहूं। मैंने इसे वेरिफाई भी किया है और मुझे पता चला कि वो (देवेंद्र फडणवीस) मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने पर अड़े हुए थे।

Senior NCP leader Chhagan Bhujbal News 18 Dec 24

लेकिन मुझे हटा दिया गया।  अब मुझे ये पता लगाना होगा कि किसने मेरे मंत्रिमंडल में शामिल होने पर मना किया है। छगन भुजबल महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज हैं। भुजबल ने पार्टी प्रमुख अजित पवार का नाम लिए बिना कहा कि एक बात साफ है कि हर पार्टी में उसका प्रमुख ही इस बारे में फैसला लेता है।

जैसे बीजेपी के बारे में देवेंद्र फडणवीस फैसला लेते हैं और एकनाथ शिंदे शिवसेना में निर्णय लेते हैं। अजित पवार हमारे ग्रुप के बारे में फैसला लेते हैं। मंगलवार को ये पूछे जाने पर कि भविष्य में उनका कदम क्या होगा, भुजबल ने किशोर कुमार के गाने की लाइनें गुनगुनाई, “देखते हैं… जहाँ नहीं चैना, वहाँ नहीं रहना।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !