Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एसआई भर्ती 2021 संदेह के घेरे में, आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे 15 सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा, बैच के टॉपर भी शामिल

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 भी अब संदेह के घेरे में आ गई है। एसओजी की टीम गत सोमवार सुबह राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंची। टीम ने वहां प्रशिक्षण ले रहे 12 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को पकड़ा। साथ ही एक एसआई को किशनगढ़ ट्रेनिंग सेंटर तो एक-एक को भीनमाल और गुढ़ामलानी से हिरासत में लिया। 13 एसआई को टीमें जयपुर एसओजी मुख्यालय में लेकर आई है। अब पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि इनमें इस बैच के टॉपर भी शामिल है। एसओजी को 29 फरवरी को गिरफ्तार जेईएन भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई से हुई पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उसी के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने ये कार्रवाई की।

 

SI Recruitment Exam 2021 Paper Leak Case in rajasthan

 

जगदीश ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में भी तमाम अभ्यर्थी को पेपर उपलब्ध कराए थे। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में प्रशिक्षण ले रहे 25 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) संदिग्ध पाए गए। उनके दस्तावेजों की जांच भी शुरू की गई। जांच एजेंसी का मानना है कि पेपर लीक कर या डमी अभ्यर्थी बैठाकर ऐसे कैंडिडेट परीक्षा में पास हुए थे। सुबह 10:45 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) डायरेक्टर से परमिशन के बाद एसओजी की टीम आरपीए ट्रेनिंग सेंटर पहुंची। एसओजी ने ट्रेनिंग ले रहे 12 एसआई को पकड़ा है। आने वाले दो दिनों में एसओजी इस विषय पर बड़ा खुलासा करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !