Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बहनें भाइयों को राखी बांधने पहुंची जेल 

कोटा: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। राजस्थान के कोटा जिले में रक्षाबंधन पर्व पर बहनें कोटा के सेंट्रल जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में पहुंची है। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर और हाथ में राखी बांधकर जल्द ही रिहाई की प्रार्थना कर रही हैं।

 

 

Sisters reach jail to tie Rakhi to brothers in kota

 

 

रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से भी मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वर्तमान में जेल में 1450 कैदी बंद हैं। जेल के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं अरु युवतियों की कतारें लगी हुई है। जेलर धारा सिंह के अनुसार सुबह से ही महिलाओं का जेल आना-जाना शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जाब्ता तैनात किया गया है।

 

 

 

जेल के मुख्य दरवाजे की खिड़की पर रक्षासूत्र बांधने की व्यवस्था की है। खिड़की में से बहनें अपने कैदी भाइयों के राखी बांध रही है और अपने भाई का मुंह मीठा करवा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं कतार में लगी हुई हैं। अपनी बारी आने पर महिलाएं अपने भाइयों से मिल रही है और राखी बांध रही है।

 

 

राखी बांधने का सिलसिला आज शाम 4 बजे तक चलेगा। साथ नियमानुसार समान्य कक्ष में कैदियों से बहनों की मुलाकात भी करवाई जा रही है। दूर से आने वाली महिलाएं देरी से आएंगी तो उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। सभी कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा खीर का वितरण भी किया जा रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !