Saturday , 6 June 2026
Breaking News

फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत की हो विशेष तैयारियां : मुख्यमंत्री  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के आगामी 25 जनवरी को जयपुर में प्रस्तावित आगमन की तैयारियों हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को मैक्रॉन के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि इमैनुएल मैक्रॉन के जयपुर एयरपोर्ट से लेकर आवास, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए, साथ ही विभिन्न स्थानों पर राजस्थान की कला व संस्कृति से सम्बंधित होर्डिंग्स भी लगाए जाएं।

 

Special preparations should be made to welcome the President of France - Chief Minister

 

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनन्द कुमार, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री ए. राठौड, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन टी. रविकान्त, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के. एवं आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण मंजू राजपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !