Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दिल्ली की नई विधानसभा का विशेष सत्र शुरू

नई दिल्ली: दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। दिल्ली में इसी महीने हुए विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी को बहुमत मिला था और रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं हैं। खबरों के अनुसार विधानसभा का यह विशेष सत्र 24 से 27 फरवरी तक चलेगा। दिल्ली की नई विधानसभा के लिए चुनकर आए विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बनाए गए अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे।

Special session of Delhi new assembly begins

दिल्ली में बीजेपी 27 साल के बाद सत्ता में लौटी है, जबकि आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना के बाद से पहली बार दिल्ली विधानसभा में विपक्ष में बैठने जा रही है। दिल्ली में बीजेपी के विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है और जिन लोगों ने दिल्ली को धो*खा दिया है, उन्हें समझ में आ गया है कि असली मालिक जनता है। आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को अपनी पार्टी के विधायक दल नेता चुना है।

दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार मंगलवार को सदन में सीएजी की रिपर्ट पेश कर सकती है, जो दिल्ली की पिछली आप सरकार से जुड़ी है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी महिलाओं को पहली कैबिनेट में ही 2500 रुपये महीने देने के बीजेपी के चुनावी वादे पर ह*मलावर हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही, पहली कैबिनेट में इसकी मंजूरी दी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !