Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बीएड की मान्यता रद्द नहीं होने से छात्रों ने किया जमवाय कॉलेज के बाहर प्रदर्शन

जमवाय कन्या एवं महाराजा हम्मीर महाविद्यालय की बीए, बीएड एवं बीएससी बीएड की मान्यता रद्द नहीं करने से आक्रोशित छात्र-छात्र ने कॉलेज के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया है कि महाविद्यालय की बीए की मान्यता रद्द कर राज्य सरकार ने सिर्फ खानापूर्ति की है। बीए संकाय में कॉलेज में मात्र 10 छात्र ही पंजीकृत है और छात्र आंदोलन में भी हिस्सा नहीं लिया।

 

इस पर उन्हें सवाई माधोपुर एसडीम कपिल शर्मा ने उनकी मांगों को लिखित में देने के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि बीएड कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही अवैध फीस वसूली के मामले में करीब तीन महीने से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं की सोमवार को जीत हुई। इस संबंध में कॉलेज शिक्षा निदेशालय आयुक्त ने कॉलेज की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किए है।

 

Students protested outside Jamway College due to non-Recognition of B.Ed. in sawai madhopur

 

सोमवार देर शाम एसडीएम कपिल शर्मा आदेश लेकर धरना स्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों को मान्यता रद्द के आदेश की प्रति सौंपी। एसडीएम ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। इस पर छात्रों ने अतिशाजी कर खुशी जाहिर की थी। इस संबंध में छात्र नेता एसपी बरियारा, डीके मीणा और अमन चौधरी आदि ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही अवैध वसूली को लेकर करीब तीन माह से छात्र आंदोलनरत है।

 

इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से वह बार-बार महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे थे। कई बार कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया था। लेकिन आज मंगलवार को जैसे ही पता चला कि मान्यता बीएड की निरस्त नहीं की है तो छात्र आक्रोशित हो गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !