Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पहली बार हो रहा समर कैंप का आयोजन, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान विश्वविद्यालय का खेल बोर्ड पहली बार विभिन्न खेलों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही स्वस्थ एवं समृद्ध भारत का भविष्य है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों एवं लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।

 

16 मई से 5 जून तक होगा समर कैंप का आयोजन

खेल बोर्ड की सचिव डॉ. प्रीति शर्मा इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की मुख्य सूत्रधार हैं। शिविर में वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबल-टेनिस, फुटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी, लॉन-टेनिस, योग, ऐरोबिक्स, क्रिकेट, फिटनेस गतिविधि एवं कुश्ती खेलों को शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसका आयोजन 16 मई से 05 जून 2024 तक किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर को विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिससे खेलों इण्डिया, फिट इण्डिया जैसे खेल कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही इसका उद्देश्य बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने और उनको उच्च स्तरीय क्रीडा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

 

Summer camp being organized for the first time in Rajasthan University

 

शिविर को बच्चों के अलावा किशोरों व वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक फिटनेस और मनोरंजन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बच्चों, व्यस्कों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, सामाजिक कौशल, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, जैसे गुणो को विकसित करने में सहायक होगा. सचिव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर की विस्तृत सूचना राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। शिविर के लिये खेल बोर्ड द्वारा गूगल फार्म में ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं, जिसे विश्वविद्यायल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भरकर उसकी हार्डकॉपी खेल बोर्ड कार्यालय में जमा करानी होगी। शिविर के लिए प्रत्येक खेल का पंजीकरण शुल्क 100 रुपये होगा एवं खेल सुविधा शुल्क विश्वविद्यालय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारीगणों एवं उनके आश्रितों के लिये 600 एवं विश्वविद्यालय के बाहरी सदस्यों के लिये 1200 रुपये होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !