Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धरती पर जल्द ही लौटेंगी सुनीता विलियम्स 

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की धरती पर वापसी कब तक हो पाएगी? इसका जवाब इसरो वैज्ञानिक एम.अन्नादुराई ने दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के वैज्ञानिक एम. अन्नादुराई ने कहा है कि ऐसी उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में सुनीता विलियम्स की वापसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि, शुरुआत में कुछ दिक्कतें आई, मगर सुनीता विलियम्स को सुरक्षित लाना महत्वपूर्ण है।

Sunita Williams will return to earth soon

मुझे लगता है कि इसके लिए आवश्यक योजनाएं और जरूरी कामों को किया जा चुका है। अब जैसी योजना बनाई गई हैं, उस हिसाब से सुनीता विलियम्स जल्दी वापस आ पाएंगी। उन्होंने कहा कि सुनीता विलियम्स ने उनकी कमांडर पोजिशन को रूसी अंतरिक्ष यात्री को सौंप दिया है। उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में वह वापस आ जाएंगी।

अंतरिक्ष में क्यों फंस गए थे अंतरिक्ष यात्री?

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब दस महीने से अंतरारष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में रहे हैं। दोनों ने 5 जून 2024 को इस परीक्षण मिशन के लिए बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से उड़ान भरी थी। उन्हें आठ दिन के बाद वापस लौटना था। लेकिन, स्टारलाइनर अंतरिक्षयान जब आईएसएस के करीब पहुंचा, तो उसमें समस्याएं पैदा हो गईं और इसके पांच थ्रस्टर्स बंद हो गए, जो यान को दिशा देते हैं। इसमें हीलियम भी खत्म हो गया। इससे जलने वाले ईंधन पर यान को निर्भर होना पड़ा और दोनों अंतरिक्षयात्रियों की वापसी अटक गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !