Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हम्मीर ब्रिज चौड़ाईकरण कार्य की टेण्डर प्रक्रिया शुरू

हम्मीर ब्रिज चौड़ाईकरण कार्य की टेण्डर प्रक्रिया शुरू

जिला मुख्यालय पर एनएच-552 एक्सटेंशन (पूर्व में एनएच-116) पर स्थित वर्तमान रेलवे ओवर ब्रिज जोकि हम्मीर ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, की टेण्डर प्रक्रिया 1 जुलाई को सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के आधार पर सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचए सर्किल जयपुर द्वारा आमंत्रित की गई है। सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बताया कि टेण्डर प्रक्रिया की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। जिसकी टेक्निकल बिड अधीक्षण अभियंताए सार्वजनिक निर्माण विभाग और एनएचए जयपुर सर्किल कार्यालय द्वारा 16 अगस्त को दोपहर 3 बजें बाद खोली जाएगी। इसके पश्चात् कार्यादेस जारी होने के साथ ही इस ब्रिज का निर्माण व चौड़ाईकरण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। सांसद ने बताया कि हम्मीर ब्रिज का निर्माण कार्य वित्त वर्ष 2022-23 में पूर्ण हो जाएगा। सांसद ने बताया कि उन्होने लोकसभा में 12 मार्च, 2015 को सर्वप्रथम सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर स्थित हम्मीर ब्रिज के चौड़ाईकरण व निर्माण की मांग लोकसभा के बजट सत्र 2015-16 के दौरान रखी थी। तब से लगातार इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री, केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री और वित्त मंत्री से समय-समय पर भेंट कर इस कार्य को स्वीकृत करवाने के प्रयास जारी रखे।

Tender process of Hammir Bridge widening work started in sawai madhopur

टोंक-चिरगांव-शिववपुरी 552 विस्तार राष्ट्रीय राजमार्ग बजरिया से सवाई माधोपुर शहर को जोड़ने वाला यह एकमात्र ब्रिज हैं। इसकी चौड़ाईकरण से यातायात अवरूद्ध होने की समस्या से सभी को मुक्ति मिलेगी और अपेक्षाकृत आवागमन में लगने वाले समय की बचत होगी। वर्तमान में इस ब्रिज की चौड़ाई लगभग 10 मीटर हैं, जिसे बढ़ाकर 18 मीटर किया जाएगा। कुछ भूमि के चौड़ाईकरण के उद्देश्य से विभाग द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी जिला प्रशासन द्वारा इस ब्रिज हेतु आवश्यक औपचारिकता समय-समय पर पूरी करवाई गई। ब्रिज की टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ किये जाने पर सांसद जौनापुरिया ने पुनः प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, रेल मंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !