Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ईडब्ल्यूएस को भी स्थानीय निकाय व पंचायतराज में राजनीतिक आरक्षण की मांग विधानसभा में गूंजी

विप्र फाउंडेशन की ईडब्ल्यूएस को भी अन्य के समकक्ष सभी प्रकार के परिलाभ देते हुए स्थानीय निकाय व पंचायतराज में राजनीतिक आरक्षण की मांग राज्य विधानसभा में भी गूंजी। ईडब्ल्यूएस से जुड़े इस मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक धर्मनारायण जोशी सहित 17 विधायकों का स्थगन प्रस्ताव था। स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक व मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने विधानसभा में कहा कि सरकार ने ईडब्ल्यूएस वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण तो दे दिया, लेकिन अन्य आरक्षित वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा। न ही आरक्षित वर्गों की तरह स्थानीय निकाय व पंचायत राज की सीटें ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि आरक्षण का ये परिलाभ ईडब्ल्यूएस को भी मिलना चाहिए।

 

जोशी ने पिता से पुत्र व विवाहित पुत्री के अलग हो जाने के बाद भी इनकम राइडर को अनुचित बताते हुए इस तरह की विसंगतियां हटाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि ईडब्ल्यूएस को राजनीतिक आरक्षण तथा अन्य विसंगतियों को दूर करने की मांग विप्र फाउंडेशन के मेहंदीपुर बालाजी में संपन्न विप्र महाकुंभ में उठी थी। महाकुंभ में सरकार से जुड़ी इन मांगों को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया था जिसमें ईडब्ल्यूएस की मांगों के साथ प्रत्येक तहसील में ब्राह्मण छात्रावास निर्माण हेतु इच्छुक संस्थाओं को टोकन मनी पर भूमि आवंटित करने, हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने, हिन्दू धर्म व देवी देवताओं के सम्मान की सुरक्षा हेतु इसके लिए अलग से हिन्दू रिलीजियस एक्ट बनाने की मांग की गई है।

 

The demand for political reservation for EWS in local body and Panchayat Raj echoed in the assembly

 

राजकीय भर्तियों में हुई धांधली के कारण योग्य युवाओं को नौकरियों से वंचित रखने वाले दोषियों की उच्च स्तरीय जांच करवाकर कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इन मांगों को लेकर विप्र फाउंडेशन जोन -1 डी के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, संगठन महामंत्री शांतनु पराशर, जयपुर जोन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल ने पक्ष-विपक्ष के विधायकों को मांग पत्र भी सौंपा ताकि इन मांगों पर समर्थन जुटा सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, जलदाय मंत्री महेश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, मुख्यमंत्री सलाहकार राजकुमार शर्मा, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, सरदार शहर विधायक अनिल शर्मा, अलवर विधायक संजय शर्मा, मांडलगढ़ विधायक गोपाल शर्मा, चौमू विधायक रामलाल शर्मा, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, जोधपुर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, विधायक नारायण सिंह देवल सहित कई विधायकों को विप्र फाउंडेशन का मांग-पत्र सौंपा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !