Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच के इस नियम में हुआ बदलाव

अमेरिका: अमेरिका के हवाई अड्डों पर अब यात्रियों को जांच के दौरान जूते उतारने की आवश्यकता नहीं होगी। परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) ने सुरक्षा जांच के लिए जूते उतारने की नीति को दो दशकों बाद समाप्त कर दिया है। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह परिवर्तन अमेरिका के सभी हवाई अड्डों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, हालांकि “बहुस्तरीय” जांच प्रक्रिया लागू रहेगी। नोएम ने कहा कि जांच के दौरान हवाई यात्रियों को अभी भी बेल्ट और कोट उतारना होगा।

 

There has been a change in this rule of checking passengers at the airport of America

 

 

इसके साथ ही लैपटॉप और तरल पदार्थ बैग से बाहर निकालने होंगे, लेकिन इन नियमों की भी समीक्षा की जा रही है। दरअसल, दिसंबर 2001 में पेरिस से मियामी जाने वाली एक उड़ान में एक ब्रिटिश नागरिक ने अपने जूते में ब*म छिपा लिया था। ब्रिटिश नागरिक ब*म से वि*स्फोट नहीं कर पाया और यात्रियों ने उसके पकड़ लिया।

 

 

 

इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से बोस्टन में उतार लिया गया। इसके बाद अमेरिका ने 2006 में हवाई यात्रियों की सुरक्षा जांच के​ लिए जूते उतारना का नियम लागू कर दिया था। नोएम ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सुरक्षा तकनीक में काफी परिवर्तन आया है। यह काफी विकसित हुई है। ऐसे में टीएसए बदल गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !