Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी या नहीं । कमेटी 3 दिन में देगी सुझाव

लॉकडाउन के कारण सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य और परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित किए गए थे। इस कारण परीक्षाओं के सिस्टम और आगामी सत्र 2020-21 प्रभावित होने की पूरी संभावना है। प्रदेशभर में अब विश्वविद्यालयों में शेष परीक्षाएं होंगी या नहीं, इसके निर्णय के लिए सरकार ने 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उच्च शिक्षा विभाग की सचिव सूची शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कमेटी को अपनी रिपोर्ट 3 दिन में देनी होगी। कमेटी स्थगित परीक्षाओं को कराने, नहीं कराने और आगामी शैक्षणिक सत्र के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर सुझाव देगी। कमेटी में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.के.कोठारी को संयोजक, जयनारायण व्यास विवि जोधपुर के कुलपति प्रो.एन.एस.राठौड़, कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप बोरड़ को सदस्य और उच्च शिक्षा सयुंक्त सचिव डॉ. मोहम्मद नईम को सदस्य सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण समिति के संयोजक और सदस्य आपस में दूरभाष, व्हाट्सएप, वीडियो कॉलिंग सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के माध्यम से विचार विमर्श करेंगे। इसके बाद 3 दिन में यह कमेटी राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

university examinations committee suggestions

उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि परीक्षाएं समय पर हों और सेशन में भी देरी न हो, यह चुनौतीपूर्ण विषय बन चुका है। इस स्थिति के विषय में विशेषज्ञ बेहतर समाधान निकाल सकते हैं, इसलिए कमेटी बनाकर राय ली जा रही है। जो भी सुझाव आएंगे, राज्य सरकार उस पर उचित निर्णय लेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !