Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव – 2024 महोत्सव का हुआ समापन

जयपुर:- बीकानेर में आयोजित तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव का समापन आज रविवार को हो गया है। देश-दुनिया में मशहूर ऊंट महोत्सव के अंतिम दिन, महोत्सव की सभी गतिविधियां रायसर के धोरों पर आयोजित की गई। महोत्सव को लेकर स्थानीयों और देशी-विदेशी सैलानियों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया।

 

दिनभर रायसर के धोरों में मेले जैसा माहौल बना रहा। विदेशी पर्यटकों ने सभी कार्यक्रमों को उत्साह से देखा और चिरस्थायी याद के लिए अपने कैमरों में कैद किया। वहीं कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय लोग रायसर पहुंचे और रायसर के धोरों पर खिली धूप के बीच उन्होंने प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। यहां लगाया गया हॉट एयर बैलून भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

 
मटका रेस रही रोचक:-
ऊंट महोत्सव के दौरान महिलाओं के मध्य मटका रेस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर इडाणि रखकर पानी से भरा मटका लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
 
Three-day Camel Festival - 2024 concludes in bikaner rajasthan
रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र:-
ऊंट महोत्सव के दौरान भारतीय एवं विदेशी पुरूष-महिलाओं के मध्य रस्सा-कस्सी की प्रतियोगिता हुई, जिसमें दोनो टीमों के प्रतिभागियों ने अपनी जोर आजमाई की। साथ ही कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, टिब्बा रेस (भारतीय और विदेशी पर्यटकों के बीच) साफ़ा बांध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैलानियों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया।
वहीं रायसर के रेगिस्तानी धोरों में पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक स्व. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को पुष्पांजलि के लिए सैंड आर्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रेगिस्तानी धोरों में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम:-
सेलिब्रिटी नाइट में भारतीय पॉप और लोक संगीत का मिश्रण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गायक राहुल के शिव तांडव गायन के साथ हुई। कार्यक्रम में गायका रेणुका पंवार ने हरियाणवी गाने बावन गज का दामन… से अपने गानों की शुरुआत की। उन्होंने एक के बाद एक सोना बाबू…, चटक-मटक…, हट जा ताऊ…, छम्मक छल्लो… मैं नागिन डांस…,दिल लेना दिल देना सौदा…मेरा छूमका उठाके के लाया…आजा नच ले मेरे यार तू नच ले… तू साज साज धरदे..मटका फोड़ेगी.. रानी हो तेरा लाया में लाल सरारा… सहित अन्य गानों की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में शमा बांध दिया। वहीं उनके द्वारा 22 जनवरी राम की प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित गीत अयोध्या नगरी सजने लगी है…ने माहौल भक्तिमय कर दिया।
वहीं लोकप्रिय संगीतकार सुल्ताना ’नूरा सिस्टर्स’ की शानदार प्रस्तुति से रायसर के धोरों का सर्द माहौल सूफियाना बन गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर स्थानियों सहित विदेशी भी अपने आपको थिरकने से रोक नहीं सके। उन्होंने अल्ला हु-अल्ला हु…, टुंग टुंग बाजे… परदे में रहने दो…, कोई हसीना जब रूठ जाती है…, कुछ लोग भूल जाते है कुछ याद रहते है…. में यार का दीवाना मेरा यार ही खुदा…, अली अली….तुम्हे दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी…..कभी दिल किसी से लगा कर तो देखो…यह जो हल्का हल्का सरूर है.. सहित एक से बढ़कर एक अद्भुत और अविस्मरणीय प्रस्तुतियों में संस्कृति की जीवंतता उत्सव की एक माला बनकर मंच पर उतरी। सुर, लय और ताल के भव्य आयोजन में उल्लास भरा रहा। कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ लाइट्स के फ्यूजन में सूफी संगीत, प्रेम, के साथ कई भाव नजर आयें।
कार्यक्रम के अंत में लोक कलाकारों की अग्नि नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने लोगों में उत्साह और रोमांच भर दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !