Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

 ट्रंप ने कारों पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर नई घोषणा की है। इसके अनुसार अमेरिका आने वाली कारों और कारों के पार्ट्स पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप के इस कदम से ग्लोबल ट्रेड वॉ*र शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। ट्रंप ने कहा है कि नए टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। कारों के पार्ट्स पर यह टैरिफ मई या इसके बाद से शुरू होंगे।

Trump imposes 25 percent tariff on cars

राष्ट्रपति ने यह दावा किया कि उनके इस कदम से कार इंडस्ट्री में ‘शानदार बढ़ोतरी’ देखने को मिलेगी। उन्होंने वादा किया कि इस कदम से अमेरिका में रोजगार और निवेश भी बढ़ेगा।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट:

मगर, विशेषज्ञों की राय इस मामले में कुछ अलग है। उनका मानना है कि ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में महत्वपूर्ण कार प्रोडक्शन अस्थाई तौर पर बंद हो सकता है, कीमतें बढ़ सकती हैं और सहयोगी देशों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। अमेरिका ने मोटे तौर पर पिछले साल 80 लाख कारें आयात की थीं, जो कि लगभग 240 बिलियन डॉलर का व्यापार था।

अमेरिका को कार भेजने वालों में सबसे आगे मैक्सिको का नाम आता है। इसके बाद दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। ट्रंप के इस नए कदम से वैश्विक स्तर पर होने वाले कारों के व्यापार और इसकी सप्लाई चेन के प्रभावित होने का खतरा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !