Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ट्रंप ने 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा है कि वह क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के 5 लाख से ज्यादा प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति को रद्द कर देगा। संघीय सरकार की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार अमेरिका में बिना कानूनी आधार के रह रहे प्रवासियों को चेतावनी दी गई है कि वे वर्क परमिट और निर्वासित न किए जाने से मिली सुरक्षा के रद्द होने से पहले देश छोड़ दें।

Trump took a big decision regarding 5 lakh 30 thousand immigrants

अमेरिका में 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को बाइडन प्रशासन के तहत एक कार्यक्रम के जरिए लाया गया था, जिसे सीएचएनवी कहा जाता है। यह कार्यक्रम कानूनी तरीके से प्रवासन के रास्ते खोलने के लिए था। लेकिन ट्रंप ने जब राष्ट्रपति पद संभाला, तो उन्होंने इस कार्यक्रम को निलंबित कर दिया। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि इनमें से कितने प्रवासियों ने इस दौरान ऐसा कोई और कानूनी दर्जा हासिल किया है, जो उन्हें अमेरिका में वैध रूप से रहने की अनुमति देता हो। साल 2022 में इस कार्यक्रम को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुरू किया था, पहले इसे वेनेज़ुएला के लोगों के लिए तैयार किया गया था फिर बाद में इसमें और भी देश जुड़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !