Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

तुंगभद्रा बांध के गेट की चेन टूटी, किसानों को अलर्ट जारी

कर्नाटक: देश के कई राज्यों सहित कर्नाटक में जमकर बारिश हो रही है। जो किसानों के लिये परेशानी बन गई है। तुंगभद्रा बांध में जरूरत से ज्यादा पानी की आवक बढ़ गई है। बांध में इतना पानी भर गया कि तुंगभद्रा बांध के गेट की एक चेन टूट गई। वही तुंगभद्रा बांध के गेट नंबर 19 की चेन टूटने की वजह से कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Tungabhadra Dam gate chain broken, alert issued to farmers

तुंगभद्रा बांध के गेट नंबर 19 की चेन टूटने के कारण कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात तुंगभद्रा बांध के गेट की चेन टूटने से 1 लाख क्यूसेक पानी बांध से बह गया है। गेट की चेन टूटने के बाद बांध से छूटे पानी की मात्रा तीन गुनी हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के थोड़ा पीछे हटने के बाद अधिकारी प्रतिदिन लगभग 28,000 क्यूसेक पानी छोड़ रहे थे। मानसून के बाद बांध में 105 टीएमसीएफटी पानी का भंडारण था।

विशेष तौर पर यह बात पूछे जाने के बाद कि क्या चेन के टूटने से कोई खतरा है। इस पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा है कि यह एक गंभीर विषय है इस पर हम विशेषज्ञों की राय का पालन करेंगे। तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तुंगभद्रा बांध का पानी कर्नाटक के दावनगेरे, बेल्लारी, कोप्पल और रायचूर जिलों में बहता है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले कृष्णा नदी में मिलता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !