Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 को आएंगे भरतपुर 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 अप्रैल 2023 को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गृह मंत्री भरतपुर जिले मे संभाग स्तरीय बूथ सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संभाग पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भरतपुर मे प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर एवं सम्भाग प्रभारी मुकेश दाधीच के मार्गदर्शन मे आयोजित हुई, उन्होंने प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओ को सम्मेलन मे पहुंचने को लेकर योजना बनाई।

 

बैठक में सवाई माधोपुर जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा, जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा भी उपस्थित थी। जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने प्रत्येक विधानसभावार, प्रत्येक मंडलवार प्रभारी नियुक्त कर बूथ कार्यकर्ताओं से महासंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक बूथ से 5-5 कार्यकर्ता को पहुंचने का आह्वान किया है।

 

Union Home Minister Amit Shah will come to Bharatpur on 15 April

 

जिलाध्यक्ष दीक्षित ने बूथ सम्मेलन कार्यक्रम हेतु सवाई माधोपुर विधानसभा से सुरेश जैन को संयोजक, सत्यनारायण धाकड़ को सहसंयोजक, खंडार विधानसभा से वीरेन्द्र सिंह भाया को संयोजक, नरेन्द्र चौधरी को सहसंयोजक, गंगापुर सिटी से शिवरतन अग्रवाल को संयोजक, जमनालाल वैष्णव को सहसंयोजक, बामनवास विधानसभा से संयोजक हनुमत दीक्षित, रामवतार मीणा को, सहसंयोजक विजय गुर्जर को नियुक्त किया है।

 

साथ ही मंडलवार संयोजक एवं सहसंयोजक भी नियुक्त किए है, जिलाध्यक्ष दीक्षित ने सवाई माधोपुर शहर मंडल संयोजक देवेंद्र सिंह राठौड़, हरिप्रसाद गुप्ता, बजरिया मंडल कमलेश जेलिया, दीनदयाल मथुरिया, सवाई माधोपुर ग्रामीण मंडल भवानी सिंह मीणा, जम्मू जैन, कुंडेरा मंडल डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी, कपिल जैन, मलारना डूंगर मंडल कमल मीणा, दुर्गा शंकर सैनी, गंगापुर सिटी शहर मंडल संयोजक मनोज बंसल, कौशल बोहरा, गंगापुर सिटी ग्रामीण मंडल नवीन शर्मा, महेंद्र दीक्षित, तलावड़ा मंडल संयोजक दीपक सिंघल, मंजू गुर्जर, वजीरपुर मंडल उदय सिंह गुर्जर, नेमी चंद मीणा, बामनवास मंडल शशिकला मीणा, रामराज मीणा, बरनाला मंडल केदार लाल मीणा, अशोक रैगर, बोली मंडल कृष्ण पोसवाल, मेघराज मीणा, मित्रपुरा मंडल हरकेश मीणा, जगदेव सिंह, खंडार मंडल चंपालाल मीणा, गोपाल जांगिड़, छान मंडल एडवोकेट कमलेश गुर्जर, मुरारी लाल वैष्णव, कुस्तला मंडल हरिओम गर्ग, मनराज गुर्जर, चौथ का बरवाड़ा मंडल शंकर लाल सैनी, बलवीर सिंह सहसंयोजक नियुक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !