Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वेनेज़ुएला की मारिया कोरिना मचादो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को सौंपा

अमेरिका: वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचादो ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक निजी बैठक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंपा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने मचादो के इस जेस्चर की तारीफ की है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मारिया एक बेहतरीन महिला हैं, जिन्होंने बहुत कुछ झेला है। मारिया ने मेरे किए गए काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंपा। ट्रंप ने कहा कि यह आपसी सम्मान का एक बेहतरीन जेस्चर है। धन्यवाद मारिया!

Venezuela's Maria Corina Machado presents her Nobel Peace Prize to Trump

यह पहली बार था जब दोनों नेता आमने-सामने मिले हैं। बीते दिनों राजधानी काराकास में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरा*सत में ले लिया था। इसके बाद से वेनेज़ुएला का शासन कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के हाथ में हैं। मादुरो के शासन में डेल्सी वेनेज़ुएला की उप-राष्ट्रपति थीं।

वेनेज़ुएला के शासन को लेकर ट्रंप ने मचादो का समर्थन करने से इनकार किया है। इसके बजाय वह डेल्सी से बातचीत कर रहे हैं। मचादो के आं*दोलन ने साल 2024 में वेनेज़ुएला में हुए चुनावों में जीत का दावा किया था और उन्हें नया नेता बताया था। यह चुनाव व्यापक रूप से विवा*दित रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !