Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया एलान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। कोहली का टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं और 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन (नाबाद) है। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक बनाए हैं और उनके नाम 31 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Virat Kohli announced his retirement from Test cricket

कोहली ने अपने संन्यास का एलान इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मैंने 14 साल पहले पहली बार टेस्ट क्रिकेट के लिए बैगी ब्लू पहनी थी।  ईमानदारी से कहूँ तो मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि इस (टेस्ट) फॉर्मेट में मेरा सफर ऐसा रहेगा। इसने मुझे परखा, मुझे निखारा और मुझे ऐसे सबक सिखाए जो मैं ज़िंदगीभर याद रखूँगा।

उन्होंने लिखा है कि सफेद जर्सी में खेलना निजी तौर पर मेरे लिए खास रहा है। लंबे दिन और छोटे-छोटे लम्हे जो किसी को दिखाई नहीं देते, लेकिन आपके साथ हमेशा बने रहते हैं। कोहली ने पोस्ट में लिखा है कि इस फॉर्मेट से अलग होना, मेरे लिए आसान नहीं है- लेकिन ये (निर्णय) मुझे सही लग रहा है। मैंने इसे (टेस्ट) वो सब कुछ दिया जो मेरे पास था, और इसने मुझे उससे भी बढ़कर दिया जिसकी मैं उम्मीद कर सकता था।

उन्होंने लिखा कि वो इस खेल के प्रति दिल से आभार जताते हुए टेस्ट से अलग हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि उन सब लोगों के प्रति भी वे आभार जताते हैं जिनके साथ वो मैदान पर थे और हर उस शख्स के लिए जो इस सफर में उनके साथ रहे। विराट ने आखिर में लिखा कि मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को खुशी के साथ देखूँगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !