Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग शुरू: जानिए अहम सीटों के बारे में

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों और झारखंड के दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसके अलावा आज 3 राज्यों की 14 सीटों पर भी उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

Voting begins for assembly elections in Maharashtra and Jharkhand

महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनावों की कुछ अहम सीटों पर नजर:

नागपुर दक्षिण-पश्चिम – देवेंद्र फडणवीस

नागपुर की इस विधानसभा सीट से मौजूदा उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। 2008 में परिसीमन के बाद से ही इस सीट पर देवेंद्र फडणवीस का कब्जा रहा है। साल 2014 से लेकर 2019 तक वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने प्रफुल गुडाधे को टिकट दिया है, जो कि 2014 के चुनाव में देवेंद्र फडणवीस से हार चुके हैं।

कोपरी-पचपखड़ी – एकनाथ शिंदे

ठाणे जिले की इस विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद चुनाव लड़ रहे हैं। 2008 में सीट के बनने के बाद से ही एकनाथ शिंदे ने हर चुनाव में यहां से जीत दर्ज की है। उनके सामने इस सीट से आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे की चुनौती होगी। आनंद दिघे को एकनाथ शिंदे का राजनीतिक गुरु कहा जाता है।

बारामती विधानसभा सीट – अजीत पवार

पुणे जिले की इस विधानसभा सीट से राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार चुनाव लड़े रहे हैं। इस सीट पर साल1991 में हुए उपचुनाव के बाद से ही अजित पवार ने सात बार जीत दर्ज की है। साल 1991 में वह बारामती लोकसभा सीट से सांसद चुने गए लेकिन उन्होंने बाद में सीट से इस्तीफा दे दिया। 2019 में वह शरद पवार की एनसीपी से अलग हुए और बीजेपी के साथ साझा सरकार में उप-मुख्यमंत्री का पद संभाला। उनके सामने उनके भतीजे युगेंद्र पवार एनसीपी (शरद पवार) की चुनौती होगी, जो कि शरद पवार की अगुवाई में चुनाव लड़ रहे हैं।

वर्ली – आदित्य ठाकरे

मुंबई शहर में आने वाली इस सीट से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) प्रमुख के बेटे आदित्य ठाकरे चुनाव लड़े रहे हैं। उन्होंने अपने पहले चुनाव में इस सीट से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। उनके सामने शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा को उतारा गया है। जिन्होंने इसी साल जनवरी में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।

बांद्रा पूर्व – जीशान सिद्दीकी

बांद्रा पूर्व की इस सीट से दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी दूसरी बार एनसीपी (अजित पवार) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर इस सीट से चुनाव जीता था। इनके पिता लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे, लेकिन इस साल के फरवरी महीने में उन्होंने अजित गुट की एनसीपी का हाथ थाम लिया था। वहीं अगस्त 2024 में जीशान को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। अपने पिता की ह*त्या के बाद वह भी अजित गुट की एनसीपी में शामिल हो गए। इनके सामने शिवसेना (उद्धव बाला ठाकरे) से वरुण सरदेसाई की चुनौती होगी, जो आदित्य ठाकरे के मौसेरे भाई हैं।

मानखुर्द-शिवाजीनगर- नवाब मलिक

मुंबई की इस सीट से एनसीपी (अजित गुट) की टिकट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने 1984 में पहली बार उत्तर मुंबई सीट से 25 साल की उम्र में बीजेपी के प्रमोद महाजन और कांग्रेस के गुरूदास कामत के खिलाफ चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह उद्धव ठाकरे की कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन सरकार में अल्पसंख्यक, उद्यम और कौशल विकास विभाग के मंत्री भी रहे। इनके सामने शिवसेना (शिंदे गुट) की चुनौती होगी, जिन्हें बीजेपी सरकार से समर्थन मिल रहा है।

अब नजर डालते हैं झारखंड की कुछ अहम विधानसभा सीटों पर:

बरहेट – हेमंत सोरेन

संथाल परगना की बरहेट सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दो बार इस सीट से जीत दर्ज की है। हेमंत सोरेन साल 2009 से 2010 में राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। साल 2013 में उन्होंने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला। उनके सामने बीजेपी की तरफ से गमालियल हेम्ब्रम चुनाव मैदान में होंगे। पहले वे राज्य की ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन यानी आजसू का हिस्सा भी रह चुके हैं।

गांडेय – कल्पना सोरेन

इस सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में हैं। इसी साल इस सीट पर हुए उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की थी। कल्पना सोरेन भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी अम्पा मुर्मू की बेटी हैं। उनके सामने बीजेपी की मुनिया देवी की चुनौती होगी, जो मौजूदा समय में गिरिडीह की जिला परिषद अध्यक्ष हैं।

धनवार – बाबूलाल मरांडी

इस सीट से झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने साल 2019 विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से जीत दर्ज की थी। साल 2000 में बिहार से अलग होने के बाद मरांडी एनडीए के नेतृत्व में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने थे। साल 2006 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया था, लेकिन साल 2020 में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर दिया। उनके सामने सीपीआई (एमएल) के राज कुमार यादव की चुनौती होगी, जिन्होंने साल 2014 विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !