Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी हुआ पास 

नई दिल्ली: राज्यसभा में गुरुवार देर रात वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है। इसके समर्थन में 128 और वि*रोध में 95 वोट पड़े है। इस पर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने हमारा पक्ष उनके सामने रखा है। वो इसे नहीं मान रहे हैं। इसका मतलब यह है कि उन्होंने (वक्फ संशोधन बिल पर) पहले से नकारात्मक स्टैंड लिया हुआ है, जिसे वो आगे बढ़ा रहे हैं।

Waqf Amendment Bill was also passed in Rajya Sabha

विपक्षी दलों ने वक्फ संशोधन विधेयक को असंवैधानिक बताया था, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे मुस्लिमों के लिए फायदेमंद बताया। इससे पहले, गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया था। किरेन रिजिजू ने कहा था कि जब हम ये वक्फ (संशोधन) बिल लेकर आए, उससे पहले हमारे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने व्यापक रूप से देश भर में जितने स्टेकहोल्डर्स हैं, सबसे बातचीत करने के बाद, ये बिल तैयार करके हमने सदन में पेश किया। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है। इसके पक्ष में 288 और वि*रोध में 232 वोट पड़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !