Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आरजी कर मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बला*त्कार और ह*त्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने के लिए याचिका दायर की है। कोलकाता हाई कोर्ट के जस्टिस देबांग्शु बसक और जस्टिस मोहम्मद रशीदी की बेंच ने राज्य सरकार को मामले में दोषी पाए गए संजय रॉय के लिए मौ*त की स*जा की मांग करने के लिए याचिका दायर करने की मंजूरी दी है।

 

West Bengal government RGKar Medical college news 21 Jan 25

 

 

राज्य सरकार के लिए यह याचिका एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने दायर की है। कोलकाता की सियालदाह कोर्ट ने सोमवार को मुख्य अभियुक्त संजय रॉय को उम्रकै*द की स*जा सुनाई थी। जज ने राज्य सरकार को पीड़िता के परिवार को 17 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने के आदेश भी दिए। मालदा में एक कार्यक्रम में मंगलवार को ममता बनर्जी ने कहा है की हां यह दुर्लभ (रेयर) मामला है। यह गंभीर और बहुत ही गंभीर अपराध है। एक अप*राधी को बचा लिया जाता है तो वो फिर से अप*राध करेगा।

 

 

 

 

अप*राधियों की सुरक्षा करना हमारा काम नहीं है। इससे फैसले पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा था कि मैं फैसला देखकर वाकई हैरान हूं कि इसमें कोर्ट ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर (यानी दुर्लभ मामलों में भी सबसे दुर्लभ मामला) नहीं पाया है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि इस मामले में फां*सी की स*जा होनी चाहिए।

 

 

 

उन्होंने अपने पोस्ट में निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने का भी जिक्र किया। 9 अगस्त, 2024 को 31 साल की एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का अस्पताल के कॉन्फ़्रेंस रूम में श*व मिला था। जांच में पता चला कि इस डॉक्टर का पहले बला*त्कार किया गया और फिर उनकी ह*त्या कर दी गई थी.

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !