Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

पीएम मोदी से मिलने के बाद क्या बोले अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस

नई दिल्ली: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह एक महान नेता हैं और उन्होंने मेरे परिवार के साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार किया है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में भारत के लोगों के साथ हमारी दोस्ती और साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं।

What did US Vice President JD Vance say after meeting PM Modi

जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों के साथ भारत के दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार का प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात को लेकर एक्स पर लिखा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का नई दिल्ली में स्वागत करके खुशी हुई।.

मेरी अमेरिकी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद, हमने भारत-अमेरिका रिश्तों में आ रही तेज प्रगति पर बातचीत की। हम दोनों देश व्यापार, तकनीक, रक्षा, ऊर्जा और लोगों के आपसी रिश्तों जैसे कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अमेरिका की साझेदारी को 21वीं सदी की एक अहम साझेदारी बताया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !