Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे: तेज प्रताप यादव

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर कई तरह के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया, उसने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया। लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है।

Will not tolerate insult to sister Tej Pratap Yadav

उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। जयचंदों को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली हार के बाद रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का एलान किया और कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए संजय यादव और रमीज ने कहा है।

ये दोनों तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगी हैं। रोहिणी ने तेजस्वी यादव पर भी दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब तक लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि यह पारिवारिक मामला है, इस पर परिवार के लोग ही जवाब देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !