Thursday , 23 April 2026
Breaking News

श्रमिक एवं उद्यमी कर सकते है राज कौशल पोर्टल पर पंजीयन

कोरोना के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्यों से राजस्थान लौटे हैं। दूसरी ओर राज्य में संचालित कारखानों/फैक्ट्रियों में कार्यरत दूसरे राज्यों के काफी प्रवासी श्रमिक अपने राज्यों को चले गये हैं जिससे इन उद्योगों के पूरी क्षमता से कार्य करने में बाधा आ रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन श्रमिकों और उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने, श्रमिक को रोजगार और नियोक्ताओं को श्रमिक उपलब्ध करवाने का एक ऑनलाइन मंच प्रदान करते हुये राज कौशल पोर्टल की शुरूआत की है, जिसके शानदार परिणाम सामने आये हैं। इस पोर्टल पर अब तक 52.75 लाख श्रमिकों ने पंजीयन हुआ है। इनमें से सवाई माधोपुर जिले के 16646 श्रमिक शामिल हैं।

Workers entrepreneurs register Raj Kaushal Portal
सरकारी सूत्रों के अनुसार बुधवार को राज्य के श्रम सचिव नीरज के. पवन ने सभी जिला कलेक्टरों, श्रम, उद्योग, रीको, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न ऐजेन्सियों के अधिकारियों के साथ वीसी कर इस पोर्टल का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर प्रवासी और स्थानीय श्रमिक तथा उद्यमियों को इसका लाभ दिलवाने के निर्देश दिये।
राज पोर्टल मास्टर डेटा बेस में संनिर्माण श्रमिक, कोविड प्रवासी श्रमिक, पंजीकृत बेरोजगार, आरएसएलडीसी, प्रशिक्षित आईटीआई, प्रशिक्षित इत्यादि का डेटा एक ही क्लिक पर प्राप्त किया जा सकता है। इस पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक श्रमिक की पूरी डिटेल कोई भी उद्यमी देख सकता है। श्रमिक के अनुभव, पूर्व में कहाॅं कार्य किया, वर्तमान में कहाॅं निवास कर रहा है आदि जानकारियाॅं उपलब्ध है जिससे नियोक्ता को कुशल, अर्धकुशल और अकुशल सभी प्रकार का श्रम एक ही मंच पर उपलब्ध हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक राज्य में लौटै हैं। इनमें से काफी श्रमिकों को मनरेगा में कार्य दिया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में श्रमिक ऐसे भी हैं जो किसी ट्रेंड में कुशल हैं और उन्हें राज्य के कल-कारखानों में आसानी से रोजगार मिल सकता है।
श्रमिक अपने मोबाइल से राज कौशल पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है। उसे तकनीकि समस्या आये अथवा प्रोसेस की जानकारी न हो तो आने निकटतम ई-मित्र कियोस्क पर जाकर पंजीयन करवा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !