Sunday , 7 June 2026
Breaking News

यशस्वी नाथावत ने सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

यशस्वी नाथावत ने सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

 

सवाई माधोपुर के बेटी यशस्वी नाथावत ने सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य पदक जीता है। सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन गत 25 – 26 दिसंबर 2021 को मार्गरेट इंजीनियरिंग कॉलेज नीमराणा अलवर के खेल मैदान में आयोजित किया गया था। जिसमें सवाई माधोपुर जिले की सब जूनियर तीरंदाज यशस्वी नाथावत पुत्री रोहिताश सिंह नाथावत ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

 

Yashasvi Nathawat won bronze medal in senior state level archery competition

 

 

यशस्वी ने महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में राजस्थान पुलिस की इंटरनेशनल खिलाड़ी सुप्यार के साथ खेलते हुए सुप्यार को 138-144 से हराकर कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में लगभग दर्जनभर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें यशस्वी का शानदार प्रदर्शन रहा। यशस्वी इससे पूर्व भी सीनियर एवं सब जूनियर महिला वर्ग में राजस्थान टीम का नेतृत्व कर चुकी है।

 

 

 

यह प्रिंस एकेडमी सीकर की कक्षा 11 की छात्रा है तथा सीएसटी तीरंदाजी स्पोर्ट्स अकैडमी सांगानेर जयपुर में रहकर कोच दिनेश कुमार कुमावत एवं अर्जुन यादव के मार्गदर्शन में तीरंदाजी के गुरु सीख रही है। यशस्वी को अपने शानदार खेल की वजह से सवाई माधोपुर व राजस्थान राज्य का नाम रोशन करने पर इमर्जिंग राजस्थान अवार्ड से गत दिनांक 22 दिसंबर को सम्मानित किया गया है। यह जानकारी यशस्वी नाथावत के कोच दिनेश कुमार कुमावत व अर्जुन यादव ने दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !