Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अपराधियों का सोशल मीडिया पर महिमामण्डन करने पर एक युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन गार्जियन अभियान के तहत अपराधियों को फाॅलो करने वाला युवक मनीष मीना गिरफ्तार

 

बामनवास थाना पुलिस ने ऑपरेशन गार्जियन अभियान के तहत असामाजिक तत्वों को फाॅलो करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक मनीष मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर व महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा चलाये जा रहे “ओपरेशन गार्जियन“ अभियान के तहत एसपी सवाईमाधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार, एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द एवं तेजकुमार पाठक, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार सहित फोटो व स्टोरी डालने वाले असामाजिक तत्वों का महिमा मण्डन एवं उनकों फॉलो करने पर मनीष मीना पुत्र रामचरण मीना निवासी बामनवास पट्टीकलां सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

Youth arrested for glorifying criminals on social media in sawai madhopur

 

सोशल मीडिया पर सवाई माधोपुर पुलिस की निगरानी जारी है। विभिन्न अपराधियों, गैंगस्टर्स,  हथियार सहित सोशल मीडिया पर फोटो व स्टोरी डालने वाले असामाजिक तत्वों का महिमा मण्डन एवं उनकों फॉलो करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उन पर प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। सवाई माधोपुर पुलिस ने समस्त युवा वर्ग से अपील है कि आपराधिक प्रवृत्ति वालें लोगों का सोशल मीडिया पर महिमामण्डन नहीं करें व ना हीं उन्हें फोलो करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !