Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बामनवास थाना पुलिस ने लूट के आरोपी राजेन्द्र को किया गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लूट के आरोपी राजेन्द्र मीना पुत्र शिवराम निवासी कोठी की ढाणी तन गोपालपुरा रामगढ़ पचवारा जिला दौसा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द और उप अधीक्षक वृत बामनवास तेजकुमार पाठक के निकटतम सुपरविजन में बामनवास थानाधिकारी मनीष शर्मा द्वारा डकैती के मामले में वांछित आरोपी राजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Bamanwas police station arrested accused of robbery in sawai madhopur

 

 

इस तरह वारदात को दिया अंजाम :-

गत दिनांक 22 अक्टूबर 22 को परिवादी हरिचरण पुत्र किशनलाल निवासी रामनगर ढोसी बामनवास ने एक रिपोर्ट इस आशय से दर्ज कराई कि मैं मंडावरी में मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता हूं। गत दिनांक 19 अक्टूबर 22 की शाम को 8 से 9 बजे के बीच आस-पास में मंडावरी से मेरे घर रामनगर ढोसी आ रहा था। रास्ते में ढोसी नदी पर बोलेरो गाड़ी में बैठे में हुए पांच -छ लोगों में मुझे रोककर मेरे साथ मारपीट की। इसके अलावा मेरे 8 -10 हजार रुपए, कागजात और एंड्रॉयड मोबाइल लूट कर ले गए। इस मामले को लेकर बामनवास थाने पर मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 

 

पूर्व में 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार:-

लूट के मामले में इससे पूर्व 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस धर्मेंद्र कुमार मीना, पवन कुमार मीना, गोविंद और अजय को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि शेष आरोपी राजेन्द्र मीना को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !