Thursday , 23 April 2026
Breaking News

झूठे वादों पर टिकी है भाजपा सरकार – दानिश अबरार

सवाई माधोपुर के ग्राम गंभीरा में गुरुवार को सूर्या क्रिकेट क्लब की ओर से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एंव आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवपाल मीणा थे।

danish abrar congress rajasthan

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए दानिश अबरार ने भाजपा को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादों पर टिकी हुई है। भाजपा के शासन में किसानों की हालत खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान जनता से अपने भाषणों में कहा था कि एक बार प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक बनने का मौका दो, लेकिन मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने वादे को भूल गए। यहाँ तक की नोटबंदी का फैसला लेकर जनता को बैंकों के सामने लाइन में खड़ा कर दिया। वहीं चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री ने 15 लाख रुपए देने की बात कही थी, लेकिन 15 लाख तो दूर 15 पैसे भी अभी तक किसी के खाते में नहीं आए। भाजपा सरकार ने किसान विरोधी निर्णय लेते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली बंद करवा दिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी के आंदोलन के आगे सरकार को मजबूर होकर किसानों के ट्रेक्टर ट्रॉलियों को छोड़ना पड़ा।
अबरार ने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इन आयोजनों से सभी लोगों को एक मचं पर बैठने का मौका मिलता है। इससे आपसी भाइचारा बढता है।

इससे पूर्व ग्रामीणों व आयोजकों ने मुख्य अतिथि का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान कार्यक्रम में आईटी सेल के सहसंयोजक विशाल मीणा, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जावेद कासिम, बरनाला सरपंच हंसराज मीणा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे

About VT Desk

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !