Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सड़क पर आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ

कोटा: कोटा में बारिश के बाद अजगर सांप और अन्य जलीय जीवों की बाहर निकलने की घटनाएं रोजाना आ रही है। ये जलीय जीव और सांप बाहर निकलकर या तो सड़क पर रहते है किसी के घट में घुस जाते है। एसी ही एक घटना फिर सामने आई है। यह घटना कालातालाब इलाके की है।

 

जहां पर एक एक भारी भरकम करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर आ गया। दूसरी घटना बालिता रोड की है। यहाँ पर भी बस्ती की एक खाल में 10 फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया। फारेस्ट विभाग की टीम ने एक दिन में 2 मगरमच्छों का रेस्क्यू किया है। जिन्हें बांध में सुरक्षित रिलीज किया गया है। यह दोनों ही मगरमच्छ आवासीय इलाकों में आ गए थे।

 

10 feet long crocodile came on the road in kota

 

 

 

इनकी लम्बी 7 से 10 फीट के आस-पास बताई जा रही है। फारेस्टकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार पहली घटना कालातालाब इलाके की है। गत रविवार करीब सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को सड़क पर भारी भरकम मगरमच्छ दिखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर देखा तो 7 फीट लंबा मगरमच्छ तालाब की दीवार के सहारे लेटा हुआ था। गनीमत रही सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर ज्यादा लोगों की आवाजाही नहीं थी। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया।

 

 

 

 

दूसरी घटना बालिता रोड़ इलाके की है। यह दोपहर करीब 4 बजे बापू बस्ती इलाके में एक खाल में 10 फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया। लोगों की सूचना मिलने पर मौके पर गए। मगरमच्छ मकान की दीवार के पास गीली मिट्टी में बैठा हुआ था। जिसे सावधानी पूर्वक 15 मिनट में पकड़ा गया। दोनों मगरमच्छ को देवली नर्सरी में रिलीज किया गया है।

 

 

वीरेंद्र ने बताया कि बारिश में नहरों में पानी आने से मगरमच्छ नाले में होकर खाली प्लॉट तक पहुंच जाते है। प्लॉट में भरा पानी सूखने के बाद मगरमच्छ दिखाई देने लगते है। बालिता रोड़ इलाके में मगरमच्छ चंबल नदी से निकलकर आया था। इस दौरान रेस्क्यू टीम में टीम महावीर प्रसाद, ब्रजराज मालव, लालचंद शर्मा और ब्रजमोहन मेहता शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !