Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आरएएस एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए 3 दावेदार

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद (आरएएस एसोसिएशन) के लिए आज वोटिंग की जा रही है। इससे पहले बीते शनिवार सुबह आरएएस क्लब में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे गए है। इसमें तीन उम्मीदवार जिनमें अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, और महावीर खराडी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

 

 

3 contenders for the post of RAS Association President in rajasthan

 

 

कार्यालय निर्वाचन मंडल राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार 928 सदस्य अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन वोटिंग करेंगे। निष्पक्ष चुनाव प्रकिया संपन्न करवाने के लिए केसर लाल मीणा, दिनेश शर्मा व नीलिमा तक्षक का निर्वाचन मंडल बनाया गया है। जिसमें नीलिमा तक्षक को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। ऑफलाइन के साथ- साथ पहली बार ई-वोटिंग की सुविधा भी दी गई है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक नामांकन भरा गया है।

 

 

 

 

 

 

इसके बाद 11:30 बजे तक प्राप्त नामांकनों की जांच की गई। 11:45 बजे तक नाम वापसी व दोपहर 12 बजे चुनाव योग्य प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। मतदान दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। आरएएस पंकज ओझा ने बताया कि चार साल के बाद यह चुनाव हो रहा है। इसमें पहली बार ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा मिली है। हर जिले के आरएएस अधिकारी इसमें भाग ले रहे है। अभी तक 774 वोट डाले जा चुके है। अब से कुछ ही देर में अध्यक्ष पद के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !