Sunday , 7 June 2026
Breaking News

700 किलो मिलावटी पनीर करवाया नष्ट

जयपुर: प्रदेश में आमजन को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही न​ष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला  ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह तथा संयुक्त आयुक्त डॉ. वी.पी. शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने  भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर स्थित मेसर्स बरसाना पनीर भंडार के गोदाम पर निरीक्षण की कार्रवाई की।

 

700 kg of adulterated cheese destroyed in jaipur

 

 

यहां 700 किलोग्राम मिलावट पनीर पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। मिलावटी पनीर का एक नमूना एक्ट के तहत लिया गया। बरसाना पनीर भंडार के मालिक मुस्ताक से मिली जानकारी के अनुसार अलवर से यह पनीर मंगाकर जयपुर के खुदरा पनीर विक्रेताओं को 200-220 के भाव से बेचा जाता जाता है। पनीर मालिक ने स्वयं पनीर के मिलावटी होने की पुष्टि की। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, लोकेश शर्मा एवं विनोद कुमार शर्मा शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !